300x250 AD TOP

Followers

Blog Archive

Popular Posts

Featured slider

Saturday 20 December 2014

Tagged under:

अयोध्या मे फिर मिला गुच्छी मशरूम

अयोध्या भारत देश के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है जो  फैजाबाद जिले के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे 'कौशल देश' कहा जाता था। यहा पर एक बार फिर गुच्छी मशरूम पाया गया है। गुच्छी मशरूम का वैज्ञानिक नाममोर्केलाहै जो कवक समूह के अंतर्गत आता है। इसे मधुमक्खी के छत्ते जैसी टोपी के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। भारत मे यह हिमाचल, उत्तराखंड एवं जम्मू-कश्मीर मे ही पाया जाता है हालांकि देश के अन्य भागो जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब आसाम से भी इसकी प्राप्ति के छिटपुट समाचार है। यह मशरूम काफी महंगी कीमत पर अंतराष्ट्रीय बाजार मे मिलता है। भारत मे यह रुपये 15000-20000 प्रति किलो की दर से बेचा जाता है। पाँच सितारा होटलो मे भी इन पर आधारित व्यंजनो की बड़ी मांग है। इस मशरूम को एक बार फिर अयोध्या मे खोजा गया है। इससे पहले दिसम्बर 2013 मे भी यहाँ गुच्छी मशरूम मिल चुका है (लिंकजिसे साइकस, फर्न सहित कई सजावटी पौधों के आस पास उगता हुआ देखा गया था। साकेत महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व प्राध्यापक, एवं मशरूम गुरु डॉ चन्द्रशेखर सिंह और वनस्पतिशास्त्री डॉ राम सेवक कनौजिया की माने तो गुच्छी मशरूम का अयोध्या मे मिलना एक अजूबा है। विभिन्न समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
 
    हिंदुस्तान (दिसंबर 4,2014)         अवध कमेन्ट वीक (दिसंबर 5,2014)    राष्ट्रीय सहारा (दिसम्बर 27, 2014)

 
जनमोर्चा (दिसम्बर 25, 2014 )                                                                            स्वतंत्र भारत (दिसंबर 4,2014)